श्री राम मंदिर में भोलेनाथ को करवाया पंचामृत स्नान
करनाल, अभी अभी। श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में अमृतवेला में शिव स्तुति का पाठ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भोलेनलाथ को दूध, दही, घी, शहद व शक्कर से पंचामृत स्नान करवाया। भोलेनाथ को पुष्पों द्वारा सुंदर भव्य रूप में सजाया गया। भोलेनाथ का दिव्य रूप देखकर सब का मन गदगद हो गया। पंडित अनिल द्विवेदी ने मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान से पूजन कार्य सम्पन्न करवाया। अनु खट्टर ने भोले हमको तेरा बड़ा सहारा है, तेरा सहारा है, तू तो हमारा है, तेरे चरणों में जीवन गुज़ारा है, भोले हमको तेरा बड़ा सहारा है भजन गाकर सबको भाव विभोर कर दिया। सायंकाल में श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। अनिल द्विवेदी ने कहा कि भोलेनाथ की कृपा अपरंपार है। सच्चे हृदय से जो मनुष्य भोलेनाथ का सिमरण करता है उसका जीवन सफल हो जाता है। भोलेनाथ कभी अपने भक्तों को निराश नहीं करते। हमें अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए ईश्वर का सिमरण करना चाहिए। इस अवसर पर वेद दुआ, मुरारी बत्रा, अशोक मदान, संतोष, चरणजीत अरोड़ा, चंद्र अरोड़ा, चंद्र बत्रा, मीनू, अंजु, सुनीता कथुरिया, रविंद्र तनेजा, रेनू तनेजा, मुरारी बत्रा, कमलेश कपूर, पवन धमीजा व सुषमा धमीजा आदि मौजूद रहे।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































