मेरी पीठ में छुर्रा घोंपा गया : तिरलोचन सिंह
करनाल, 4 जून। (देवेन्द्र गांधी)। करनाल विधानसभा उपचुनाव में शिकस्त के बाद कांग्रेस उम्मीदवार सरदार तिरलोचनसिंह ने अपनी ही पार्टी के एक नेता पर पीठ में छुर्रा घोंपने का आरोप लगा दिया है। सरदार तिरलोचनसिंह ने कहा है कि चुनाव में एक नेता ने उनकी पीठ में छुर्रा घोंपा है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस में सनसनी फैल गई है। उपचुनाव में भाजपा के नायबसिंह सैनी चुनाव जीते हैं। नायबसिंह सैनी को 94,714 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के सरदार तिरलोचनसिंह को 53, 231 वोट मिले हैं। नायबसिंह सैनी 41, 483 वोटों से चुनाव जीते हैं। खास बात ये हें कि तिरलोचनसिंह को पिछले चुनाव की बजाय करीब 19 हजार ज्यादा वोट मिले हैं।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































