नरेंद्र मोदी तीसरी बार बने भारत के प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 9 जून (देवेन्द्र गांधी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। इससे पहले वे लगातार दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। 9 जून की शाम को राष्ष्ट्रपति दा्रोपदी मुर्मु ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 4 जून केा आए चुनाव परिणामों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली। 2019 में 30 मई को ली थी पीएम पद की शपथ इससे पहले नरेंद्र मोदी ने 20 मई 2019 को दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। वह शपथ ग्रहण समारोह भी शाम 7 बजे ही रखा गया था। तब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई थी। ्र 2014 में पहली बार पीएम बने थे नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी 2014 मेें पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने ोि। उन्होंने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह शाम 6 बजे रखा गया था। तब उन्हें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शपथ दिलाई थी। भाजपा पहली बार अपने दम पर सत्ता में आई और फिर लगातार हैट्रिक लगाई भारतीय जनता पार्टी 2014 में पहली बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता में आई थी। भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री का चेहरा बनाया था। भाजपा को अकेले 282 सीटें मिली थी। 2019 में भाजपा को 303 सीटें मिली। तीसरी बार भाजपा सत्ता में तो आई है लेकिन सीटें घट कर 240 सीटें रह गई।